Homeझारखंडझारखंड को मिली covishield की 274480 डोज

झारखंड को मिली covishield की 274480 डोज

Published on

spot_img

रांची: केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को शुक्रवार को कोविशिल्ड का 274480 डोज मिला है।

कोविशिल्ड का डोज मिलने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में इसका वितरण किया गया।

इसके तहत रांची को 21000 डोज, गिरिडीह को 17000, पश्चिमी सिंहभूम 12500, बोकारो को 14000, धनबाद को 17500 और हजारीबाग को 12750 डोज सहित राज्य के अन्य जिलों में इसका वितरण किया गया है।

झारखंड में 12 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 211 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 12290058 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। राज्य में 12 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.09 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 347498 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5130 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

12 अगस्त को वैक्सीन की 97617 डोज लगाई गयी, जिसमें से 69147 लोगों को पहली डोज एवं 28470 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 12 अगस्त तक कुल 8644723 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 2081060 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

झारखंड में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 167 मरीज हैं। ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

वहीं दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में पोस्ट कोविड के कुल 23 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि इन सभी मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

रिम्स में कोविड पॉजिटिव का कोई भी मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस के कुल सात मरीज भर्ती हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...