झारखंड

रांची आये सलमान, बोले- बढ़ती महंगाई पर क्रूर और निर्दयी नजर आ रही मोदी सरकार

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दामों में बढ़ोlरी सहित महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सलमान खुर्शीद ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार क्रूर और निर्दयी नजर आ रही है।

आज हर विषय से ऊपर बढ़ती महंगाई का मुद्दा है। देश में महंगाई चरम पर है। इस पर रोक लगाने में केंद्र सरकार लगातार विफल साबित हुई है।

उन्होंने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी सहित महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग लगातार दबे जा रहे हैं। देश में यह हालात तब हैं, जब कोरोना संक्रमण काल चल रहा है।

ऑक्सीजन मीटर पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। जनता को किसी भी तरह से सुविधा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि देश के 23 करोड़ लोग फिर एक बार गरीबी रेखा से नीचे आ गये हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान दो करोड़ लोगों ने अपना रोजगार खो दिया।

साथ ही, 97 प्रतिशत लोगों की कमाई में गिरावट आयी है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर महंगाई काबू नहीं कर पा रही है, तो खुद को सरकार से मुक्त करे। हम सरकार चलाने के लिए तैयार हैं।

आज पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर हो गया है और डीजल 90 रुपये से ऊपर हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मॉनसून सत्र के लिए तैयारी में जुट गयी है।

पार्टी पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि, जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, कोरोना महामारी से निपटने में सरकार की विफलता सहित आदि मुद्दों को दोनों सदनों में जोर-शोर से उठायेगी।

प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker