CM हेमंत सोरेन से विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग में मांगी रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से सोमवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad)ने मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री से हजारीबाग में रामनवमी का मंगला, नवमी, दशमी और एकादशी जुलूस निकालने की अनुमति देने की मांग की।

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। यहां की रामनवमी की विश्व भर में एक अलग पहचान है।

उन्होंने कहा कि यहां के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों का पालन करते हुए विगत 100 वर्षों से भी अधिक समय से रामनवमी का महा पर्व धूमधाम से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं।

इस पर्व को देखने के लिए देश के अन्य राज्यों समेत विदेशों से भी पर्यटक यहां आते हैं। विधायक ने कहा कि होली के तुरंत बाद परंपरागत रूप से प्रत्येक मंगलवार को भव्य तरीके से पूजा-पाठ एवं जुलूस का आयोजन होता है।

विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन से अनुरोध करते हुए कहा कि राम के भक्तों की भावना का ख्याल रखते हुए जुलूस पर लगाए गये प्रतिबंधों को हटाया जाए और जुलूस की अनुमति दी जाए।

Share This Article