क्राइमझारखंड

झारखंड : कांग्रेस नेता ने घर में घुसकर किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र की अमानत दियारा पंचायत में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में पीड़िता ने उधवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्तार शेख पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार की रात को महिला का पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था।

रात तकरीबन 11 बजे इसका फायदा उठाकर अमानत दियारा निवासी कांग्रेस पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष सत्तार शेख उसके घर में घुस आया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह, राजमहल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, सहायक अवर निरीक्षक क¨वद्र मिश्र, मनोज शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली।

राधानगर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker