धनबाद में बाइकर्स गैंग का आतंक, महिला से छीना सोने का चेन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद में बाइकर्स गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली नावाडीह गौरी अपार्टमेंट की रहने वाली महिला अर्चना ठाकुर से बिरसा मुंडा पार्क के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने करीब एक लाख रूपये की सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए।

इस दौरान महिला के गले पर चोट भी आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मॉर्निंग वॉक से वापस घर लौट रही थी।

इसी दौरान बिनोद बिहारी चौक की तरह से एक काले रंग पर सवार दो युवक उनके नजदीक पहुंचे और उनके गले की चेन छीन कर वासेपुर की तरफ फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठा युवक जिसने छिनतई की वो बिना हेलमेट के था।

उसने ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट पहन पहन रखा था। घटना के बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

Share This Article