झारखंडभारत

झारखंड में ठंड बढ़ेगी! न्यूनतम तापमान में गिरावट, 26 फरवरी से बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में सोमवार से मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है, लेकिन ठंडी पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में फिर से मौसम बदलाव देखने को मिलेगा।

पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड

रविवार को उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री से गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरे राज्य में रांची का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा, जबकि सरायकेला-खरसावां का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था।

26 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से तक एक निम्न दबाव का ट्रफ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है।

इसके चलते अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 26 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में दोबारा ठंड और मौसम परिवर्तन की संभावना है।

झारखंड में जारी रहेगा ठंड का असर

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले सिस्टम के कारण बदलाव संभव है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker