Latest Newsझारखंडझारखंड में जारी है शीतलहर, सुबह में कोहरा के बाद दिन में...

झारखंड में जारी है शीतलहर, सुबह में कोहरा के बाद दिन में कहीं-कहीं बारिश…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : पिछले लगभग 10 दिनों से Jharkhand की राजधानी Ranchi सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) कहर बरपा रही है।

रांची के मैक्लुस्कीगंज, नामकुम (Namkum) और कांके (Kanke) में इस साल अब तक सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।

कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान नामकुम में तीन डिग्री, तो मैक्लुसकीगंज और कांके में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आज कहीं-कहीं होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आज यानी शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग के अभिषेक आनंद के अनुसार, शुक्रवार को बारिश के बाद राज्य में घना कोहरा की रहेगा।

शनिवार को भी सुबह में राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा होने की संभावना है।

इस दौरान रांची समेत गुमला, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और रामगढ़ में कोहरा रहने की संभावना है।

कल भी छाए रह सकता है कोहरा 

22 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में सुबह में कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान गुमला, रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कोहरा रहने की संभावना है।

सुबह में वाहन संचालन संभाल कर करने की सलाह दी गई है बच्चों और वृद्ध लोगों को इस स्थिति से बचाव की बात बताई गई है।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...