झारखंड : मास्क पहनने के लिए कहा तो युवक ने कर दिया हमला, फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा शहर के नीचे बाजार के पास कोविड-19 जांच और मास्क चेकिंग अभियान में लगे प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर किशोरी यादव पर एक युवक ने हमला कर दिया।

इस हमले में यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर यादव ने बताया कि गैराज में काम कर रहे युवक को जब उन्होंने मास्क पहने की बात कही तो वह भड़क गया और गाड़ी बनाने के औजार से उनके सिर पर वार कर दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपित युवक भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

एसडीओ ने आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस आरोपित युवक की पहचान नीचे बाजार निवासी अनिल कुमार तिर्की के रूप में की गई है।

बाइक मिस्त्री अनिल को पुलिस ढूंढ़ रही है। पुलिस ने अनिल के एक साथी को हिरासत में लिया है। डीसी सुशांत गौरव ने भी फोन पर घायल अधिकारी से बातचीत कर उनका हाल जाना।

Share This Article