Homeझारखंडबारिश को लेकर झारखंड में कई जगह येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की...

बारिश को लेकर झारखंड में कई जगह येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की भी संभावना…

Published on

spot_img

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने मध्यम दर्जे के दबाव और मानसून (Monsoon) के एक्टिव मिजाज की वजह से झारखंड के लगभग सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) हो रही है।

सोमवार को कहीं काम कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। मंगलवार को भी इसी प्रकार की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मंगलवार के लिए राज्य में Yellow Alert जारी किया गया है।

कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना है। बुधवार को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

रांची में अब तक 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। झारखंड के 24 में से 8 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई है। 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई।

गोड्डा के पथरगामा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई। राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहिबगंज में 20 और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...