Homeझारखंडबगोदर में निर्दयी मां-बाप ने नवजात को खेत में फेंका, कुत्तों के...

बगोदर में निर्दयी मां-बाप ने नवजात को खेत में फेंका, कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

New Born Baby thrown in Field : झारखंड (Jharkhand) के बगोदर (Bagodar) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिष्णुगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

अलपीटो गांव में सोमवार को सरकारी स्कूल के पीछे एक खेत में एक नवजात बच्ची (New Born Baby) को लावारिस अवस्था में फेंक दिया गया।

ठंड के मौसम में बच्ची बिना कपड़ों के खेत के एक छोटे गड्ढे में पड़ी हुई थी। नवजात पर आवारा कुत्तों ने हमला (Attack) कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की नजर बच्ची पर पड़ी।

लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची के शरीर को कपड़े से ढक दिया, लेकिन कुत्तों के हमले और ठंड के कारण बच्ची की मौत (Death) हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्णुगढ़ थाना पुलिस और सीओ नित्यानंद दास मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिघटना या।

पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भीखन रविदास ने बताया कि नवजात को किसने और कब खेत में फेंका, इसका पता नहीं चल पाया है।

बच्ची को बेहद निर्दयता से बिना किसी कपड़े के गड्ढे में छोड़ा गया था। कुत्तों के हमले और ठंड से नवजात की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...