HomeझारखंडJSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप,...

JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप, सभी सीटों पर जीत

Published on

spot_img

Jharkhand State Cricket Association: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव में रविवार को मतदान और मतगणना पूरी हो गई। अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व वाली ‘द टीम’ ने सभी 15 सीटों पर शानदार जीत हासिल की। औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

अजय नाथ शाहदेव और SK बेहरा के गुट थे आमने-सामने

चुनाव में अजय नाथ शाहदेव और SK बेहरा के गुट आमने-सामने थे। शाहदेव ग्रुप ने अपने प्रभाव और क्रिकेट विकास के वादों के दम पर बाजी मारी। दूसरी ओर, बेहरा ग्रुप को IG अखिलेश झा और JSCA के पूर्व दिग्गज अमिताभ चौधरी के करीबी रंजीत सिंह का समर्थन था।

718 में से 642 सदस्यों ने डाले वोट

करीब 718 में से 642 सदस्यों ने वोट डाले। लगभग 60% वोटर्स ने शाहदेव ग्रुप को समर्थन दिया, जबकि 40% ने बेहरा ग्रुप को पसंद किया। शाहदेव की टीम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी (सचिव), शाहबाज नदीम (संयुक्त सचिव), संजय पांडे (उपाध्यक्ष), अमिताभ घोष (कोषाध्यक्ष) समेत अन्य शामिल थे।

अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता JSCA में पारदर्शिता, ग्रासरूट क्रिकेट विकास और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है। उन्होंने अमिताभ चौधरी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प जताया।

जीत की खबर के बाद JSCA स्टेडियम में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शाहदेव ने जीत के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

spot_img

Latest articles

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो श्रावणी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, 10 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

Ranchi News: रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के...

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के...

संजय भगत हत्याकांड 24 घंटे में सुलझा, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में अरकोसा पत्थर खदान में भकसो हर्रा...

खबरें और भी हैं...