JSCA के नए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

उनके साथ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार भी मौजूद थे।

JSCA चुनाव की दी जानकारी

टीम ने मुख्यमंत्री को JSCA चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि JSCA की नई टीम पूरे जोश और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Share This Article