झामुमो के असम चुनाव में प्रत्याशी उतारने से हो सकता है आदिवासी वोटों का बिखराव : केशव महतो कमलेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झामुमो के असम चुनाव में उतरने पर कहा कि इससे आदिवासी वोटों का बिखराव हो सकता है और राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Keshav Mahato Kamlesh Said: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झामुमो के असम में 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि झामुमो के इस फैसले से आदिवासी वोटों का बिखराव हो सकता है।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन को लेकर गंभीर और सकारात्मक पहल की थी।

कांग्रेस की ओर से झामुमो को 5 से 7 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था, साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया था कि जिन सीटों पर झामुमो चुनाव लड़ेगी, वहां कांग्रेस का पूरा संगठनात्मक समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा।

कांग्रेस की मंशा स्पष्ट रूप से यह थी कि झामुमो के प्रतिनिधि असम विधानसभा में पहुंचे। लेकिन झामुमो ने स्थानीय दलों के सपोर्ट को लेकर 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस पार्टी असम में झामुमो के चुनावी नतीजे के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाना चाहती लेकिन हमें चिंता है कि झामुमो को यह फैसला आदिवासी वोटों को बांट सकता है। जिससे उनकी एकजुट ताकत पर असर पड़ सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।