Homeझारखंडझारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, हेमंत सरकार राज्य को विनाश की ओर...

झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, हेमंत सरकार राज्य को विनाश की ओर ले जा रही है: दिलीप सैकिया

Published on

spot_img

खूंटी: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गुरुवार को खूंटी और तोरपा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

खूंटी में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में दोनों नेताओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

दिलीप सैकिया और अर्जुन मुंडा ने खूंटी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

स्वागत करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू और कैलाश राम, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, महावीर राम, मीडिया प्रभारी अनूप साहू, जनार्दन मिश्रा, लव चौधरी, सुरेश जयसवाल, खूंटी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, कर्रा मंडल अध्यक्ष बाल किशन महतो, योगेंद्र नायक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश महतो, भुनेश्वर मांझी, विजय राम, सुरेश प्रसाद अकेला, दिलीप सिन्हा, कलिंदर राम, रोहित जैन, मंगा नाग, शंकर प्रधान, विकास चौधरी, कंचन सिंह, भीम साहू, सोमेश्वर गोप, राजेश नाग, लोकनाथ पूर्ति, दसाय मुंडा, हरिनाथ मुंडा, देवानंद मुंडा, जगमोहन पूर्ति, विजय स्वांसी आदि शामिल हैैं।

तोरपा में भी हुआ भव्य स्वागत

तोरपा पहुंचने पर दिलीप सैकिया और अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

तोरपा के नगर भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सैकिया ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास की जो योजनाएं शुरू की गयी थी और राज्य को प्रगति के पथ पर लाया था, हेमंत सरकार ने उन सभी विकास कार्यों को रोक दिया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य को विनाश की ओर ले जा रही है। सैकिया ने कहा कि जनता में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि राज्य में रूपा तिर्की जैसेी होनहार आदिवासी पुलिस अधिकारी की हत्या हो जाती है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा मामले की सीबीआई जांच का भाजपा स्वाग करती है।

दौरे के संबंध में सांसद सैकिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी जिलों, मंडलों में प्रवास हो रहा है।

इस दौरान विधायकों, संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो रही हैं।

दिलीप सैकिया ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनेगी।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, संतोष जायसवाल, जगन्नाथ मुंडा, विनोद भगत, नीरज पाढ़ी, कृष्णा भगत, नीरज जायसवाल, कलीम खान, सुबोध जायसवाल, रंजीत वर्मा, शंशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, गंदौरी गुड़िया, संगीता ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...