पेरिस: पेरिस सेंट जर्मेन के Kylian Mbappe ने लगातार चौथे वर्ष रिकॉर्ड लीग-1 प्लेयर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी (League-1 Player of the Year Trophy) अपने नाम की।
2019, 2021 और 2022 में लीग 1 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए एम्बाप्पे (Mbappe) लगातार चार सीज़न में ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। पेरिस सेंट-जर्मेन फॉरवर्ड ने लीग में 28 गोल और 5 असिस्ट किए।
ट्राफी जीतने के बाद एमबाप्पे ने फ्रांस 24 से बातचीत में कहा, “यह खुशी की बात है, मैं हमेशा जीतना चाहता था, लीग के इतिहास में अपना नाम लिखना चाहता था। लेकिन मेरी सभी महत्वाकांक्षाओं (Ambitions) के बावजूद मैंने इतनी जल्दी यह ट्राफी जीतने की उम्मीद नहीं की थी।”
ज़्लाटन इब्राहिमोविक (2016), एडिन्सन कैवानी (2017), नेमार जूनियर (2018) और किलियन एम्बाप्पे (2019, 2021, 2022 और 2023) के रूप में पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाड़ी ने लगातार सातवें वर्ष Player Of The Year की ट्रॉफी जीती है।
फ्रेंक हाइज़ को सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कोच नामित किया गया
इसी श्रेणी में पिछले सीज़न में नामांकित, नूनो मेंडेस ने UNFP 2023 League-1 Young Player of the Year का पुरस्कार जीता।
महज 20 साल की उम्र में, पुर्तगाली Full-Back Mendes ने कैपिटल क्लब के लिए रिकॉर्ड तोड़ 11 फ्रेंच चैंपियनशिप हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 23 मैचों में 1 गोल किया और छह गोल करने में सहायता प्रदान की।
क्लब को दूसरे स्थान पर ले जाने और दो दशकों में पहली बार चैंपियंस लीग फ़ुटबॉल में वापसी करने के बाद आरसी लेंस के फ्रेंक हाइज़ (Frank Haise) को सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कोच नामित किया गया।
PSG ने 10 खिताबों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया
इसके अलावा, चार PSG खिलाड़ियों – एमबाप्पे, अचरफ हकीमी, लियोनेल मेसी और Mendes – Ligue 1 Team of the Year में नामित किया गया है।
इस सत्र में 31 मैचों में 16 असिस्ट और 16 गोल के साथ मेसी को पहली बार सर्वश्रेष्ठ एकादश (Best Eleven) में नामित किया गया।
बता दें कि स्ट्रासबर्ग के खिलाफ 1-1 से Draw खेलने के बाद, PSG ने शनिवार को रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रेंच चैंपियंस का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। PSG ने इसके साथ ही AS Saint-Etienne के 10 खिताबों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।