झारखंड

झारखंड में यहां कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में लैला मैं लैला…, देखें वीडियो हुआ वायरल

जमशेदपुर: कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के मंच पर लैला मैं लैला…गाने पर डांस करती महिला ने वहां मौजूद लोगों से खूब ठुमके लगवाए। महिला के डांस पर ठुमके लगाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह वीडियो कुकड़ू हाट मैदान में 18 फरवरी को कृषि बिल के विरोध में आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के दौरान का बताया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

लोगों का आरोप है कि जनाक्रोश रैली में मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी आदि को शामिल होना था।

रैली में भीड़ जुटाने के लिए पहले मंच पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक महिला ने लैला मैं लैला…गीत पर जमकर ठुमके लगाए।

वीडियो में जिस मंच से बार बाला फिल्मी गानों पर डांस करती दिख रही है, उस पर कुछ महिला नेत्री भी बैठी नजर आ रही हैं।

विरोधी की साजिश करार

इस संबंध में कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष सरवर आलम का कहना है कि मैं कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

लेकिन वीडियो कार्यक्रम का नहीं है। हमलोग कोई वहां नहीं थे।

अब कौन डांस किया, यह नहीं बोल सकते हैं। लेकिन कोई बड़ा नेता डांस वीडियो में नहीं है। किसी विरोधी ने साजिश कर कर दूसरे लोगों का डांस वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker