Homeझारखंडपुलिस के हत्थे चढ़े JJMP के सब-जोनल कमांडर सुशील उरांव और अमरेश...

पुलिस के हत्थे चढ़े JJMP के सब-जोनल कमांडर सुशील उरांव और अमरेश उरांव

Published on

spot_img

लातेहार : JJMP उग्रवादी संगठन के सब- जोनल कमांडर सुशील उरांव (Sub-Zonal Commander Sushil Oraon) उर्फ बीरबल जी उर्फ विधायक जी और JJMP सदस्य अमरेश उरांव को लातेहार पुलिस ने दबोच लिया है।

SP अंजनी अंजन (SP Anjani Anjan) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को लातेहार जिले के हेरहंज-मनिका मुख्य पथ से अरेस्ट किया। SP अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लातेहार पलमू और चतरा के विभिन्न थानों में 35 मामले हैं दर्ज

SP ने बताया कि सुशील उरांव उर्फ बीरबल जी उर्फ विधायक जी का काफी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर लातेहार, पलामू व चतरा के विभिन्न थानों में 35 मामले दर्ज हैं।

अमरेश उरांव (Amresh Oraon) पर दो मामले दर्ज हैं। CRPF की 214वीं व 11वीं बटालियन की मदद से पुलिस लगातार माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार छापामारी कर रही है।

इन चीजों की हुई बरामदगी

SP ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों (Militants) के पास से पुलिस ने एक एके 47 रायफल, एक मैगजीन, 7.62 mm का 78 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, सात एंड्रायड मोबाइल फोन, एक बाइक (Bike) समेत कई सामग्री बरामद की है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...