HomeUncategorizedपहली बार वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाएं इन बातों का...

पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल

Published on

spot_img

Vat Savitri : सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए हर साल वट सावित्री (Vat Savitri) की पूजा करती है।

इस साल सुहागिन महिलाएं (Married Women) वट सावित्री की पूजा 6 जून को करेंगी।

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है, वट सावित्री व्रत मुख्य रूप से सावित्री और वट वृक्ष से जुड़ा हुआ है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था। इसलिए विवाहित स्त्रियां, पति की दीर्घायु और सकुशलता की कामना के लिए वट सावित्री का व्रत करती हैं।

वट सावित्री का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 05 जून, 2024 को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 06 जून को दोपहर 04 बजकर 37 मिनट पर होगा।

ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत 06 जून गुरुवार के दिन किया जाएगा।

विधि-विधान से करें वट सावित्री की पूजा

वट सावित्री व्रत पर सबसे पहले सुहागिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद लाल रंग की साड़ी पहने और श्रृंगार करें।

इस दिन पर वट वृक्ष के पेड़ के नीचे साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।

इसके बाद वृक्ष में जल अर्पित करें और धूप, अगरबत्ती आदि जलाएं।

अब वट वृक्ष के चारों तरफ सात बार कच्चा धागा लपेटते हुए परिक्रमा करें।

अंत में वट सावित्री व्रत की कथा सुनें। पूजा के बाद जो फल, फूल, अनाज और कपड़ा आदि एक टोकरी में रख कर किसी ब्राह्मण को दान कर दें।

व्रत के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को भूल से भी काले या फिर सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

साथ ही इस रंग की चूड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए। इसके साथ ही यह माना गया है कि वट सावित्री व्रत के दिन  सुहागिनों महिलाओं को सुहाग की सामग्री दान करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो श्रावणी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, 10 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

Ranchi News: रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के...

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के...

संजय भगत हत्याकांड 24 घंटे में सुलझा, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में अरकोसा पत्थर खदान में भकसो हर्रा...

खबरें और भी हैं...