HomeबिजनेसPAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य, सरकार ने तय की आखिरी तारीख

PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य, सरकार ने तय की आखिरी तारीख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PAN-Aadhaar link: सरकार ने साफ कर दिया है कि PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अब जरूरी है।

CBDT की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अगर तय समय सीमा तक PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया गया, तो आपका PAN अपने-आप इनएक्टिव माना जाएगा। इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक की डेडलाइन दी है।

PAN कार्ड लगभग हर फाइनेंशियल काम में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। आयकर विभाग ने सलाह दी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जितनी जल्दी हो सके PAN-Aadhaar को लिंक कर लें।

PAN इनएक्टिव हुआ तो क्या-क्या दिक्कतें होंगी?

अगर आपने तय समय तक PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया, तो आपकी फाइनेंशियल लाइफ पर बड़ा असर पड़ेगा।

PAN इनएक्टिव होने पर आप बैंक और डीमैट अकाउंट नहीं खोल पाएंगे, न ही शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर सकेंगे और न ही म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे।

50,000 रुपये से ज़्यादा की कैश डिपॉज़िट, फिक्स्ड डिपॉज़िट, लोन लेना, क्रेडिट कार्ड अप्लाई करना और प्रॉपर्टी खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा।

सरकारी योजनाओं का फायदा लेने, सब्सिडी पाने और आयकर रिटर्न फाइल करने में भी दिक्कतें आएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, समय सीमा निकल जाने के बाद आपका PAN पूरी तरह इनएक्टिव हो जाएगा, जिससे आपकी हर तरह की वित्तीय गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा।

PAN लिंक करने की प्रक्रिया कितनी आसान है?

आयकर विभाग ने PAN को आधार से लिंक करने की प्रोसेस काफी आसान कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आने वाले OTP की मदद से घर बैठे यह काम पूरा कर सकता है। विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लिंकिंग का ऑप्शन होमपेज पर ही मौजूद है।

यह पूरी प्रक्रिया बेहद तेज और आसान है, जिसे पूरा करने में सिर्फ एक-दो मिनट लगते हैं। करोड़ों लोग पहले ही अपनी लिंकिंग पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी लाखों लोग बचे हुए हैं। ऐसे में अंतिम तारीख नजदीक आते-आते वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक बढ़ सकता है।

PAN को Aadhaar से लिंक कैसे करें?

सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए Link Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर डालकर Validate करें। अगर आपका PAN पहले से लिंक नहीं है, तो सिस्टम आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगेगा।

मोबाइल पर आया OTP डालें और Submit कर दें। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर लिंकिंग सफल होने का मैसेज दिखाई देगा। समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर आप अपनी सभी वित्तीय गतिविधियों को सुरक्षित रख सकते हैं।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...