झारखंड

Lockdown Jharkhand : उल्लंघन करने पर 7.10 लाख का वसूला गया जुर्माना, 1011 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 83 गिरफ्तार

रांची: झारखंड में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Lockdown) लागू किया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Lockdown) का सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन रात जुटी हुई है।

पुलिस की ओर से सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को राज्य के 982 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में 1011 लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया।

इनसे चार लाख 25 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3662 लोगों को जांच की गयी।

बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 84 हजार 700 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना सात लाख 10 हजार 500 रुपये वसूला गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 23 प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  उल्लंघन मामले में 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता एवं एडीजी अभियान आरके मलिक ने बताया कि पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। जिससे कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो सके।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker