महुआडांड़ : एसडीओ सुलेमान मुंडारी, डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया लोध फाल का निरीक्षण, CCTV लगाने के लिए चिन्हित की गई जगहें

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ : महुआडांड़ पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। महुआडांड़ के प्रसिद्ध लोध फोल में अब सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी। बुधवार को एसडीओ सुलेमान मुंडारी, डीएसपी पूजा कुमारी और महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने संयुक्त रूप से लोध फाल का स्थल निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने फाल परिसर के भीतर और आसपास के संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र और व्यू पॉइंट को सीसीटीवी लगाने के लिए चिन्हित किया। अधिकारियों का कहना है कि इन स्थानों पर कैमरा लगने से भीड़ नियंत्रण, दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने कहा लोध फाल राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले सैलानियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कैमरा इंस्टॉलेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने कहा कि CCTV लगने से क्षेत्र में निगरानी और मजबूत होगी और अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।