
लोहरदगा : लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत ने अपने आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा एवं इसकी प्रक्रियाओं पर गहन मंथन किया। बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुँच सुनिश्चित करने तथा संगठन की भूमिका को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ.सिरिवेला प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने सांसद सुखदेव भगत के आवास स्थित होम गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक वातावरण, हरियाली एवं सुव्यवस्थित उद्यान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

