पंजाब: शाहरुख खान की फिल्म ‘वीर-जारा’, (‘Veer Zaara’,) जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़का पाकिस्तानी लड़की के प्यार में पड़ जाता है और फिर उससे मिलने पाकिस्तान (Pakistan) चला जाता है।
जहां व काफी मुश्किलें झेलते हैं और 7 साल के बाद ऐसा समय आता है, जब दोनों एक होते हैं। लेकिन ये सिर्फ एक फिल्मी (Film) कहानी है।
लेकिन अगर हम आपसे कहे कि ऐसी ही एक सच्ची कहानी भी है तो आप क्या कहेंगे, शायद आप यही कहे कि इतना लंबा इंतजार भला कौन कर सकता है। इतने समय में तो लोग दूसरी शादी (Marrige) कर लेंगे। लेकिन ये कहानी बिल्कुल सच है।
7 साल का लंबा सफर, फिर लिए सात फेरे
कहानी कुछ यूं है कि एक भारतीय लड़का पाकिस्तानी लड़की (Pakistani girl) को दिल दे बैठा। अब ऐसे में इन दो देशों के बीच के तालमेल को देखते हुए ये राह इतनी आसान थी नहीं।
ऐसे में दोनों ने काफी लंबे समय तक इंतजार किया और अब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने सात फेरे लिए। दरअसल, इस भारतीय लड़के का नाम नमन लूथरा (Naman Luthra) है और इनकी बीवी का नाम शहलीन जावेद (Shahleen Javed) है, जो कि पाकिस्तान की रहने वाली हैं। ये दोनों 8 साल पहले मिले थे, फिर तमाम अड़चनों के बाद ये साल 2023 में हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
अभिनेता सनी देओल ने की दोनों की मदद
बता दें, नमन लूथरा (Naman Luthra) पंजाब के रहने वाले हैं और पेशे से एक वकील हैं। शाहनील को भारत सरकार का Visa मिलने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, जो फिल्म अभिनेता व सांसद सनी देओल (Sunny Deol) के हस्तक्षेप के बाद मिल गया।
अब ऐसे में कपल के शादी के बाद दोनों इंटरनेशनल मीडिया (International Media) में छा गए हैं। अब कपल अपनी शादी के बाद काफी खुश है और उनका कहना है कि ये दोनों का भरोसा और प्यार ही था, जो दोनों को एक-दूसरे के पास ले लाया।