Homeभारतमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल!, एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल!, एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान

Published on

spot_img

Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde : महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।

अपने बयान में शिंदे ने 2022 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्हें कमतर आंका गया था, तब उन्होंने सत्ता परिवर्तन कर दिया था।

“2022 में सरकार बदली थी, अब भी सतर्क रहें”

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा,

“मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं, लेकिन बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे साहब की विचारधारा का अनुयायी हूं। जब 2022 में मुझे कमजोर समझा गया था, तब हमने सरकार बदल दी थी। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप डबल इंजन सरकार बनाई थी।”

“232 सीटें आईं, राजनीतिक संकेत समझें”

एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत को लेकर कहा,

“विधानसभा में मैंने पहले ही कहा था कि मैं और देवेंद्र जी 200 से ज्यादा सीटें लाएंगे, और अब 232 सीटें आई हैं। अब जिसे जो समझना है, वो समझ ले। मैं अपने काम पर ध्यान देता रहूंगा।”

बयान के सियासी मायने

शिंदे के इस बयान को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल के दिनों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं।

ऐसे में उनका यह बयान सत्ता संतुलन को लेकर अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...