

महुआडांड़, लातेहार ; बागवानी को बढ़ावा देने के लिए महुआडांड़ प्रखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग द्वारा पपीता और स्ट्रॉबेरी की खेती करने के इच्छुक किसानों को निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराया जाएगा।कृषि विभाग, महुआडांड़ ने प्रखंड के सभी कृषि भाई-बहनों से अपील की है कि जो भी किसान पपीता एवं स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं, वे अपना कागजी कार्य पूर्ण कर कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें। पात्र किसानों को विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।विभाग का उद्देश्य है कि प्रखंड में बागवानी फसलों को बढ़ावा मिले और किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नगदी फसल से भी अच्छी आय अर्जित कर सकें। पपीता और स्ट्रॉबेरी की खेती कम समय और कम जगह में अधिक मुनाफा देती है।





जरूरी दस्तावेज : आवेदन के समय किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का कागज और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए महुआडांड़ प्रखंड कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
