मुंबई: Bollywood Actress मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Boyfriend Arjun Kapoor के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं।
इस कपल के बीच की बॉन्डिंग देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। अर्जुन और मलाइका (Arjun and Malaika) की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती है।
फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया हुआ है
हालांकि मलाइका ने हाल ही में अपने Instagram Account पर अर्जुन की एक ऐसी बोल्ड फोटो (Bold Photo) शेयर की है, जिसने इंटरनेट की दुनिया का पारा ही चढ़ा दिया है। इस फोटो में अर्जुन कपूर सिर्फ तकिये से अपने शरीर को ढके हुए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने हाल में अपने Instagram Account पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके Boyfriend Arjun Kapoor सोफे पर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं
हालांकि इस फोटो में उन्होंने कोई कपड़े नहीं पहने हैं। तो, केवल एक छोटा सा तकिया अपने शरीर पर रखे हुए है। अर्जुन कपूर की ये फोटो भले ही Black and White है लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया हुआ है।
अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट
इस फोटो में अर्जुन कपूर का टैटू भी साफ नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”मेरा बहुत आलसी लड़का।” अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट का Screenshot अपनी Insta Story पर पोस्ट किया है।
हालांकि मलाइका अरोड़ा के इस फोटो को शेयर करने के बाद अब वह ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स इस फोटो से मलाइका का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
वही कुछ ने उन दोनों के बीच उम्र के फासले का एहसास कराने की कोशिश की है। कुछ ने मलाइका पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को Date कर रहे हैं।
मलाइका दोबारा शादी करने की कर रही हैं प्लानिंग
यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) पर प्यार बरसाया है। B-Town का यह कपल अक्सर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हाल ही में एक Interview में मलाइका ने खुलासा किया कि वह दोबारा शादी करने की प्लानिंग (Married Planning) कर रही हैं। मलाइका ने कहा, ”बेशक मैंने इस बारे में सोचा है।
मैं प्यार में विश्वास करती हूं…लेकिन मैं दोबारा शादी कब करूंगी, इसका जवाब अभी नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि मैं कुछ चीजों को Surprise रखना चाहता हूं…सब कुछ पहले से बता देने से इसका मजा खत्म हो जाएगा।”