भारत

पैर और पीठ में चोट के बाद ममता अस्पताल में भर्ती, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल  की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को पैर और पीठ में चोट के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है।

इस मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘मैं गुंडों द्वारा ममता बनर्जी जी पर इस कायरतापूर्ण और नीच हमले की निंदा करता हूं।

यह भी गौर करने काबिल है कि पश्चिम बंगाल पुलिस का नियंत्रण अब चुनाव आयोग के पास है, जिसे बीजेपी नेतृत्व निर्देश देता है।

पूरा देश जानता है कि जो लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते हैं, वे लोग एक हारी हुई लड़ाई में किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

मैं ममता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जो भी लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मैं ममता दीदी पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

जो भी हमले के जिम्मेदार हों, उन्हें फौरन गिरफ्तार कर सजा दी जानी चाहिए। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’

कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी के जल्द ठीक होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस हमले के पीछे हों, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

वहीं बंगाल भाजपा  उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने इसे ममता बनर्जी का ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह सहानुभूति के लिए ड्रामा कर रही हैं।

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘क्या ये तालिबान है जो उनके काफिले पर हमला हो जाता है। उनके साथ भारी सुरक्षाबल चलता है।

 उनके पास कौन जा सकता है। चार  अफसर उनके सिक्योरिटी इंचार्ज हैं।

उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। हमलावर बाहर नहीं दिखने चाहिए, उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। वो सहानुभूति के लिए नाटक कर रही हैं।’

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker