गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में विवाहिता वंदना देवी (26) ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Vandana Devi Suicide) कर ली। मृतका का पति राजेन्द्र पंडित बाहर काम करता है।
घटना के वक्त घर में केवल ससुर था। सास गांव में ही किसी काम से बाहर निकली हुई थी। कुछ देर बाद घर आई तो बंदना को फंदे पर लटका देखा।
घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया
जबतक फंदे से उतरा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की शादी सात माह पूर्व राजेन्द्र पंडित (Rajendra Pandit) के साथ हुई थी।
गुरुवार को थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत (Death) का खुलासा हो पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।