झारखंड

मेयर आशा लकड़ा ने घायल जवानों से की मुलाकात

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को मेडिका अस्पताल में सीआरपीएफ व झारखंड जगुआर के घायल जवानों से मुलाकात की।

साथ ही उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह चाईबासा के लांजी पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइंस विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए थे।

जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर आशा लाकड़ा ने कहा कि झारखंड जगुआर के जवान दीप टोपनो की स्थिति काफी गंभीर है।

उन्हें बोलने में काफी दिक्कत हो रही है।

मेयर ने कहा कि कहीं ना कहीं उनके मन में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी है। इसी प्रकार सीआरपीएफ के जवान बाला गुरु की स्थिति भी गंभीर है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker