मुंबई : M.F. हुसैन की 1952 की मशहूर पेंटिंग ‘द रेड गर्ल 24 सितंबर को मुंबई में Pundole’s Fine Art Sale में ₹65 करोड़ की हैमर प्राइस पर बिकी। 74 साल बाद हुई इस नीलामी ने एक बार फिर हुसैन की कला की ऐतिहासिक और कलात्मक अहमियत को सामने ला दिया। नीलामीकर्ताओं को पेंटिंग के तीन से चार करोड़ मिलने की उम्मीद थी पर यह पेंटिंग उम्मीद से 13 गुना अधिक दाम पर बिकी।



