HomeUncategorizedपश्चिम बंगाल में भाजपा के बंद का मिलाजुला असर

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बंद का मिलाजुला असर

Published on

spot_img

कोलकाता/जलपाईगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव के दौरान हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को राज्य में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

पश्चिम बंगाल में रविवार को 107 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में हिंसा और अनियमितता के मामले सामने आये थे।

बंद के दौरान सुबह राज्य में वाहनों की आवाजाही सामान्य रही और दक्षिण बंगाल में अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ क्षेत्रों में रेलवे पटरियों और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ता हुगली स्टेशन पर रेलवे की पटरियों पर बैठ गए और पूर्व मेदिनीपुर जिले में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों को जाम किया।

भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकारी बसों को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

उत्तरी बंगाल में, बंद के आह्वान को अच्छी प्रतिक्रिया मिली..जहां अधिकतर दुकानें बंद रहीं और सड़कों से वाहन नदारद रहे। सरकारी बसें सड़क पर नजर आईं, लेकिन में यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।

निजी व्यावसायिक वाहनों के सड़कों से नदारद रहने से कार्यालय जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव में उत्तरी बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा के विरोध में सोमवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद का आह्वान किया है। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख ने इस हिंसा को ‘‘ लोकतंत्र की हत्या’’ करार दिया था।

पुलिस ने दावा किया है कि चुनाव के दौरान कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई थी, केवल ‘‘कुछ छिटपुट घटनाएं’’ हुईं थी। व्यापक हिंसा के आरोपों से नाराज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के चुनाव आयुक्त सौरभ दास से सोमवार को स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...