झारखंड

झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 तक होगी झमाझम बारिश

तापमान पांच डिग्री गिर गया है और मौसम में सिहरन बढ़ गई है। राज्य में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते दो दिनों से राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। राजधानी रांची में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

तापमान पांच डिग्री गिर गया है और मौसम में सिहरन बढ़ गई है। राज्य में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। रांची में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश रिकार्ड की गयी है।

इसके साथ 19 किमी की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा का जोर रहा है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपूर 70 मिमी दर्ज की गयी। सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाइबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है।

इस वजह से झारखंड के कई हिस्से उत्तर पश्चिमी दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश हो रही है। राज्य में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है।

इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर को गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि चक्रवात डीप डिप्रेशन के रूप में उडीसा के उत्तरी तट पर टकराया।

इसके 48 घंटों में उत्तर-उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ते हुए उडीसा और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की आशा है। हालांकि, कम दबाव का ये क्षेत्र अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ेगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker