Homeझारखंडगिरिडीह में यहां खदान में नहाने गई सास-बहू की डूबने से मौत

गिरिडीह में यहां खदान में नहाने गई सास-बहू की डूबने से मौत

Published on

spot_img

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पालोखरी माइंस (Palokhri Mines) के खदान में स्नान करने गई सास और नवविवाहिता बहू की डूबने से घटनास्थल पर ही मौत (Death) हो गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस ने दोनों शवों को Post Mortem के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों पालोखरी की ही रहनेवाली थी।

जानकारी के अनुसार मृतका के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खदान स्थित है। खदान पानी से लबालब भरा हुआ है। Atlas Das की पत्नी धनेश्वरी देवी ( 45 ) और उसकी बहू पूनम देवी (20) ( पति कुलदीप दास) एक बच्चा के साथ मंगलवार दोपहर खदान नहाने गई थी। पहले बहू खदान में नहाने लगी और वह गहरे पानी में चली गई। सास ने बहू को डूबते देख उसका हाथ पकड़ कर बचाने की कोशिश की।

सास-बहू के डूबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत

इस बीच सास भी गहरे पानी में डूब गई। सास-बहू के डूबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत (Death) हो गई। मौके पर खदान के उपर खड़ा बच्चा दौड़कर घर में परिजन को रोते हुए इशारा किया। परिजन बच्चा को लेकर खदान पहुंचे। देर शाम दोनों का शव तैरता हुआ पाया गया। फिर बेंगाबाद Police को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के SI एके पांडेय, सूरज कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...