Homeझारखंडसांसद संजय सेठ ने एरोबिक और जिमनास्टिक खिलाड़ियों का किया स्वागत

सांसद संजय सेठ ने एरोबिक और जिमनास्टिक खिलाड़ियों का किया स्वागत

Published on

spot_img

Aerobic National Championship 2024: एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 13 खिलाड़ियों की टीम ने भाग लिया था। इसमें सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे।

झारखंड के इतिहास (History) में यह पहला अवसर है, जब जिमनास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल (National Sport) में यहां के खिलाड़ी विजय हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को Bronze Medal देकर उनकी जीत का सम्मान किया गया।

जम्मू कश्मीर से जीतने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।

सांसद संजय सेठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव सांसद से साझा किए और सांसद के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

इन खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भी अपनी सहभागिता निभाई थी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शिता है। खिलाड़ियों के प्रति उनका लगाव है कि वह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों से अपना जुड़ाव रखते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और उत्साहवर्धन का प्रतिफल है कि आज हमारे झारखंड के खिलाड़ी भी राज्य के लिए Medal ला रहे हैं। इतिहास बना रहे हैं।

संसद ने कहा कि इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो, आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी भी एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसे क्षेत्र में झारखंड को और बेहतर पदक दिला सके। झारखंड का नाम दुनिया में रोशन कर सके। यह कामना हम सब करते हैं।

इन खिलाड़ियों ने लिया भाग

विकास कुमार गोप, अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, करण कुमार, सूरज कुमार केसरी, रिया कुमारी, सपना कुमारी, चंदा कुमारी, सृष्टि कुमारी, दशमी कुमारी, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, नयन कश्यप शामिल हैं। विकास कुमार गोप और श्रुति सेनापति के नेतृत्व में इन बच्चों ने इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

इस अवसर पर BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश BJP के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, BJP रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...