भारत

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई: महाराष्ट्र के जलापूर्ति व स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल शनिवार को कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।

उनका इलाज जलगांव जिले में स्थित उनके आवास पर ही हो रहा है। गुलाबराव पाटिल ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

उधर, महाराष्ट्र पूर्व मंत्री सुधीर जोशी भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सुधीर जोशी का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में हो रहा है।

गुलाबराव पाटिल व सुधीर जोशी की शुक्रवार को तबीयत खराब थी।

इसी वजह से इन दोनों नेताओं का कोरोना टेस्ट किया गया था। आज सुबह इन दोनों नेताओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के 20 मंत्री , 80 विधायक व 25 अन्य नेता कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सबका इलाज चल रहा है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों से कोरोना नियमावली का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker