कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मंगलवार को कोहिमा के आई.जी. स्टेडियम में राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागालैंड की युवा शक्ति केवल हमारे भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि आज के परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं का कौशल, नवाचार, रचनात्मकता और नेतृत्व ही नए नागालैंड की नींव को और मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए मैं नागालैंड के युवाओं का आह्वान करता हूँ-आगे बढ़ें, नए विचारों को जन्म दें, अपने कौशल को अवसर में बदलें और विकास की इस यात्रा में नेतृत्व करें।



