HomeUncategorizedराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की नियुक्ति को...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

Published on

spot_img

“President Approves Two Supreme Court Judges”: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर. महादेवन को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया है। जस्टिस सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

सुप्रीम कोर्ट Collegium ने केंद्र सरकार से इन दोनों के नामों की सिफारिश की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले Collegium ने 11 जुलाई को इन नियुक्तियों की सिफारिश की थी।

सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों के पद स्वीकृत हैं और इन दोनों के शपथ लेने के बाद सभी पद भर जाएंगे। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 32 न्यायाधीश कार्यरत हैं।

जस्टिस सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इंफाल में हुआ था। उनके पिता, दिवंगत जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह, गुवाहाटी हाई कोर्ट के पहले एडवोकेट जनरल थे। जस्टिस सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में Practice करने से पहले कुछ समय तक सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस की थी।

उन्हें 2008 में गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया और 2011 में गुवाहाटी हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 2012 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के अन्य सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं। अब इन दो नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में सभी 34 पद भरे जाएंगे।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...