HomeUncategorizedअरविंद केजरीवाल फिर से चुने गए आप के राष्ट्रीय संयोजक

अरविंद केजरीवाल फिर से चुने गए आप के राष्ट्रीय संयोजक

Published on

spot_img

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है।

आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को संपन्न हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुनने के साथ ही सर्व सम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का कार्यकाल पाँच साल का होगा।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की कल डिजिटल माध्यम से नेशनल काउंसिल की बैठक हुई थी। यह बैठक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

इस बैठक में 34 नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे। इन कार्यकारिणी सदस्यों में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़लान आदि के नाम शामिल है।

आम आदमी पार्टी की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज पहली बैठक हुई।

इस बैठक में राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया।

इस दौरान सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से श्री केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर सहमति जताई।

साथ ही, कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुन लिया। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जल्द ही दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी।

उस बैठक में राज्यवार चुनाव को लेकर विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही, देश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जब राष्ट्रीय संयोजक पद के लिए अरविंद केजरीवाल का नाम प्रस्तावित किया गया, तब मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत से उनके नाम का समर्थन किया।

कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है, तभी से श्री केजरीवाल कुशलता पूर्वक मार्ग दर्शक की भूमिका निभाते रहे हैं। साथ ही, ‘आप’ के अंदर और देश भर में एक बड़े लोकप्रिय नेता भी हैं।

अरविंद केजरीवाल कठिन परिस्थितियों में हमेशा पार्टी के लिए खड़े रहे हैं और पार्टी को कठिन परिस्थितियों में भी एकजुट और मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यकारिणी सदस्यों ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता, ईमानदार छवि और काम की राजनीति से दिल्ली और पूरे देश के लोग बहुत प्रभावित हैं।

जिसकी बदौलत दिल्ली की जनता ने उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में एक बार फिर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनवाई है।

सदस्यों ने एकमत से कहा कि आम आदमी पार्टी को श्री केजरीवाल से बेहतर कोई और नहीं संभाल सकता है।

spot_img

Latest articles

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

खबरें और भी हैं...

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...