HomeUncategorizedबंगाल की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवात यास, कल सुबह...

बंगाल की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवात यास, कल सुबह दस्तक की आशंका

Published on

spot_img

कोलकाता: घातक चक्रवाती तूफान यास तेजी से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने लगा है।

अलीपुर मौसम विभाग क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि सबसे पहले पूर्व मेदिनीपुर के समुद्र तट से तूफान के टकराने की आशंका है।

उस समय इसकी गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल आए चक्रवात अम्फन की तुलना में नया तूफान अधिक घातक हो सकता है। अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवात की ताकत और अधिक बढ़ेगी।

इधर कोलकाता हावड़ा, हुगली, पूर्व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और बुधवार सुबह से ही भारी बारिश की संभावना है।

चक्रवात की वजह से समुद्र का जल स्तर 20 मीटर ऊपर तक उठ सकता है, जो सबसे घातक हो सकता है।

27 मई तक इसका असर रहेगा। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य सचिवालय नवान्न और अन्य संबंधित जगहों पर कंट्रोल रूम खोल दिए गए हैं, जहां से पूरी परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...