भारत

कोरोना के मामलों में गिरावट, देश के इन राज्यों में Unlock

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम होता दिखाई दे रहा है। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कुल 10 लाख 26 हजार 1 सौ 59 केस हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 70 हजार के पार है।

भारत में अब कई राज्यों में कोरोना मामलों और मौतों में गिरावट देखे जाने के साथ लॉकडाउन में ढील दी जा रही हैं और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सोमवार से देश के कई राज्य अनलॉक हो रहे हैं। ऐसे में जानिए कि देश के किस हिस्से में पाबंदियों में ढील दी गई है तो कहां अभी भी सख्तियां जारी हैं।

दिल्ली सरकार सोमवार से लॉकडाउन प्रतिबंधों में और ढील देगी, जिससे मॉल, बाजार और रेस्तरां फिर से खुलेंगे लेकिन स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

दिल्ली में सभी सैलून को खोलने की इजाजत दे दी गई है। दिल्ली में अभी भी स्पा खोलने की मंजूरी सरकार की ओर से नहीं दी गई है।

सैलून संचालकों को दुकान में दो गज की दूरी बनाकर रखनी होगी और बाल काटने वालों को हाथ में ग्लव्स, फेस मास्क और अन्य आवश्यक सावधानियां बरतनी होंगी।

हरियाणा में कोरना के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया है लेकिन इसके साथ ही कुछ छूट भी दी गई हैं। राज्य सरकान ने दुकानों, जिम, खेल परिसर स्टेडियम को फिर से खोलने का फैसला किया है।

इन जगहों पर कड़े कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। मध्य प्रदेश में कोरोना प्रतिबंधों में कुछ छूट मिली है। यहां अब शादी ब्याह समारोहों में 40 लोग शामिल हो सकते है।

राज्य सरकार जिन को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र में पालघर भी अनलॉक-2 में शामिल होगा।

जिले में पॉजिटिविटि रेट और ऑक्सीजन बेड की मांग में सुधार होने के बाद सोमवार को कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। लेवल-2 में रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाए।

पुणे में पहले ही 11 जून को लेवल 2 अनलॉक शुरू कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों शोपियां, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, पुंछ, रियासी, रामबन और डोडा में कोरोना प्रतिबंधों को लेकर छूट दी गई है। यहां कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने 14 जून की सुबह 6 बजे से 21 जून की सुबह 6 बजे तक आर्थिक और अन्य गतिविधियों को क्रमबद्ध तरीके से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की होम डिलीवरी और संचालन की अनुमति दी गई है।

स्ट्रीट वेंडर, राशन की दुकानें, स्टैंडअलोन शराब की दुकानें और आउटलेट (केवल टेक अवे) और ऑप्टिकल दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अनुमति दी जाएगी।

तमिलनाडु में लॉकडाउन 21 जून को सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन कुछ ढील की भी घोषणा की है जो सोमवार से लागू होंगी।

अनलॉक दिशानिर्देशों के अनुसार, शराब की दुकानों को 27 जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करने की अनुमति है।

दूसरी ओर, उद्योगों को भी 33% कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति है। राज्य सरकार ने सैलून को भी कोविड -19 दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker