भारत

जे पी नड्डा ने शिमला पहुंच कर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडा ने आज शिमला पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर आखिरी दर्शन किये।

नडडा दिल्ली से अनाडेल मैदान में उतरे जहां सीएम जय राम ठाकुर व अन्य नेताओं के साथ रिज मैदान पर पहुंचे वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिये हाली लाज से रिज मैदान लाया गया है

जे पी नडा ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की व परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि आज हम सबने एक बड़ा नेता खोया है लेकिन मैंने एक अपना एक दोस्त भी खोया है जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है।

वीरभद्र सिंह राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर सभी के लिए अपने दरवाजे खुले रहते थे हिमाचल की राजनीति में उनकी कमी कमी पूरी नहीं होगी और उनके कामों के लिए वह हमेशा याद किया जाएंगे।

उन्‍‍होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर काम किया है। सब लोगाें को एक साथ लेकर चलना भी उनको बख्‍ूाबी आता था।

जो नुकसान प्रदेश की राजनीति काे उन्‍हें खोकर हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वीरभद्र राजनीतिक वीरता और विनम्रता के लिए युगों तक याद रखें जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का अनुकरणीय योगदान है।

वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग विशेषकर कमजोर और शोषित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए देश के साथ-साथ राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाई।

उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उत्पन्न शून्य को आने वाले समय में भरना मुश्किल होगा।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी होली लॉज पहुंचकर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

पूर्व सांसद एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की विधान सभा से विधायक वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होनें कहा कि वीरभद्र सिंह एक कुशल प्रशासक एवं राष्ट्रवादी नेता थे। उनके निधन से हिमाचल को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

भाजपा नेता ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चलते हिमाचल भाजपा ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रम 10 जुलाई तक के लिये स्थगित कर दिये हैं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को सम्बल प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम/बैठकें 10, जुलाई 2021 तक तुरंग प्रभाव से स्थगित कर दी है। व इसके बाद ही अब कार्यक्रम होंगे ।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker