जन आशीर्वाद यात्रा में नारायण राणे को लगा बिजली का शॉक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली इलाके में शनिवार को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के माल्यार्पण के दौरान केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे को बिजली का हल्का शॉक लगा।

इस बात की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर नारायण राणे का हालचाल जाना।

राणे ने रक्षा मंत्री सिंह को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, वे सही-सलामत हैं।

केंद्रीय मंत्री राणे के गृहक्षेत्र कणकवली में शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान काफी सजावट की गई थी।

यहां नारायण राणे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां लगी रेलिंग का सहारा लेने लगी। इसी दौरान उन्हें बिजली का हल्का शॉक लगा।

उनके पीछे खड़े विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर भी रेलिंग को हाथ लगाने जा रहे थे, लेकिन राणे को शॉक लगते ही उन्होंने अपना हाथ पीछे खींच लिया।

इसके बाद नारायण राणे ने आयोजकों को तत्काल शिवाजी महाराज की प्रतिमा के चारों ओर की रेलिंग की मरम्मत कराने का आदेश दिया।

इस बात की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री सिंह ने राणे को फोन कर उनका हालचाल जाना। राणे ने कहा कि वे सही-सलामत हैं।

Share This Article