HomeUncategorizedयूपी की बेटी ने किया कमाल, पिंक रिक्शा चलाने वाली आरती को...

यूपी की बेटी ने किया कमाल, पिंक रिक्शा चलाने वाली आरती को मिला रॉयल अवॉर्ड

Published on

spot_img

UP’s Daughter won Royal Award: आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं वह हर काम को अंजाम दे रही है और नाम भी कमा रही हैं। इस उक्ति को UP के बहराइच की आरती ने चरित्रार्थ कर दिखाया है।

इंग्लैंड में सम्मानित होने वाली आरती की उपलब्धि कुछ खास है। बहराइच DM मोनिका रानी (Monica Rani) ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच महिलाओं को गांधी जयंती पर पिंक रिक्शा उपलब्ध कराने की पहल की थी।

नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वरोज़गार कार्यक्रम (SEPI) के अन्तर्गत निराश्रित महिला बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती का चयन किया गया था। तलाकशुदा यह महिलाएं शहर की सड़कों पर पिंक ऑटो चला रही हैं। सरिता को इसके लिए इंग्लैंड में सम्मानित किया गया है।

लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

जिले के रिसिया ब्लॉक (Risia Block) की रहने वाली आरती को 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट द्वारा यूके रॉयल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

आगा खान फाउण्डेशन से जुड़ी आरती को ज़िला प्रशासन की ओर से 2 अक्टूबर 2023 को UP सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत E-Rickshaw दिया गया था।

UK रॉयल अवार्ड के लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था। जिसमें ई-रिक्शा चालक आरती का नाम भी भेजा गया था। आरती का चयन अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ Award के लिए चयनित हुआ। कार्यक्रम के लिए लंदन आने-जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट ने आरती की मदद भी की।

आगा खान फाउण्डेशन की CEO टिनी साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सीमा शुक्ला ने आरती के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद आरती और अन्य प्रतिभागियों ने विश्व प्रसिद्ध Buckingham Palace में किंग चार्ल्स से मुलाकात भी की।

DM मोनिका रानी ने रिक्शा चालक आरती को UK Royal Award मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलम्बन की राह चुनकर नई इबारत लिखेंगी।

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...