नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 हुई

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,344 पहुंच गया है। हजारों लोग अब भी लापता हैं और नेपाल सेना के नेतृत्व में खोज अभियान जारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 843 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 501 क्षत-विक्षत शव भी बरामद किए हैं। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनिवार को और शव मिलने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1,344 हो गई है।

यह बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हुए हिमस्खलन से आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। अब तक 1,030 शवों को डीएनए नमूने एकत्र करने जैसी प्रक्रियाओं सहित अन्य निर्धारित नियमों के अनुसार अस्थायी रूप से जमीन में दफन किया गया है। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल शनिवार को 11वें दिन भी खोज और बचाव अभियान में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 4,898 है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।