‘INDIA’ नाम को लेकर जिन्ना ने भी जताई थी आपत्ति, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने…

भारत इंडिया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दल सरकार पर अनेक आरोप लगा रहे हैं।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारत इंडिया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस (Congress) सहित अनेक विपक्षी दल सरकार पर अनेक आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष का तर्क है कि मोदी सरकार INDIA गठबंधन से डरी हुई है। इसलिए सरकार अब INDIA कहने की बजाय BHARAT कहना शुरू कर रही है।

इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सरकार की आलोचना की है। थरूर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि विपक्ष खुद को अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमॉरो (Harmony and Responsible Advancement for Tomorrow) कहने लगे तो शायद सत्ता पक्ष नाम बदलने की कोशिश छोड़ दे।

थरूर का सत्ता पक्ष पर हमला

थरूर ने एक अन्य बयान के माध्यम से भी सत्ता पक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि INDIA शब्द को लेकर पाकिस्तान से संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) ने भी आपत्ति जताई थी। अब सत्ता पक्ष भी उसी रास्ते पर है।

उल्लेखनीय है कि जी-20 से संबंधित एक पत्र मंगलवार को राष्ट्रपति ने जारी किया। जिसमें उन्होंने ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किया। इसको लेकर विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। विपक्ष का कहना है कि INDIA गठबंधन से सरकार डर गई है। इस लिए इंडिया नाम से परहेज कर रही है।

Share This Article