मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में विभाग की प्राथमिकताओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर विकास को गति देने पर चर्चा हुई। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण, बुनियादी ढांचे के विस्तार, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यान्वयन के माध्यम से गांवों तक विकास सुनिश्चित होना चाहिए। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विश्वास है कि विभागीय समन्वय, संवेदनशील प्रशासन और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article