झारखंड

जमशेदपुर में JBVNL ने चलाया अभियान, 768 घरों में हुई छापेमारी

अभियान चलाने के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया

जमशेदपुर: झारखंड बिजली वितरण निगम ने बुधवार को चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके जरिये कोल्हान के विभिन्न सर्किल में बिजली चोरी न हो सके।

अभियान चलाने के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया। वहीं, झारखंड बिजली वितरण निगम के जमशेदपुर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक प्रतोष कुमार का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार इसके अतिरिक्त सर्किल स्तर पर भी छापेमारी की जाती है।

768 घरों में हुई छापेमारी

अभियान के दौरान 768 घरों में छापेमारी की गई। जिसमें 99 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। चोरी करते पकड़े गए लोगों पर 21 लाख 85 हजार 880 रुपये जुर्माना लगाया गया।

निगम के अनुसार, जमशेदपुर सर्किल में 419 लोगों के यहां छापेमारी की गई, जिसमें 69 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और 16 लाख 45 हजार 650 रुपये जुर्माना लगाया गया।

वहीं, चाईबासा सर्किल में 349 घरों में छापेमारी की गई और 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। कुल पांच लाख 40 हजार 230 रुपये जुर्माना लगाया गया।

मानगो डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार के अनुसार मानगो के विभिन्न इलाकों में 148 घरों पर छापेमारी की गई, जिसमें 26 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई।

इनलोगों पर 48 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker