रांची: 2016 में बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) के नबीनगर और झारखंड के टंडवा प्रखंड की सड़क पर नक्सलियों ने IED Blast किया था।
इसमें चतरा जिले के टंडवा थाना प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों की मौत (Murder Cases of 8 Policemen) हो गई थी।
इस हत्या में शामिल इनामी नक्सली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने NIA की पटना ब्रांच ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सली और जोनल कमांडर अभिजीत यादव (Abhijeet Yadav) उर्फ बनवारी को चार दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दिसंबर 2022 में झारखंड और बिहार की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अभिजीत यादव को गिरफ्तार किया था।
अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी ने भी की है कार्रवाई
बताया जाता है कि अभिजीत के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया था। नक्सली संगठन (Naxalite Organization) में रहते हुए जोनल कमांडर अभिजीत ने अकूत संपत्ति हासिल की है।
यही कारण है कि वह ED के रडार पर आ गया। ED ने झारखंड के पलामू जिले में कार्रवाई करते हुए उसके छह बड़े प्लॉट को अटैच कर लिया था।