ओडिशा में सरकारी अभियंता के परिसरों पर छापेमारी; 20 भूखंड, फार्महाउस का पता चला

ओडिशा सतर्कता विभाग ने सरकारी अभियंता अरविंद मोहंती से जुड़े परिसरों पर छापेमारी में 20 महंगे भूखंड, पांच एकड़ फार्महाउस, दो इमारतें और नकदी बरामद की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में एक सरकारी अभियंता के परिसरों पर छापेमारी के दौरान दो बहुमंजिला इमारतें, पांच एकड़ का फार्महाउस और 20 महंगे भूखंड का पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप के आधार पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने मयूरभंज जिले के बेतनोटी स्थित सड़क एवं भवन (आरएंडबी) उपमंडल में सहायक कार्यकारी अभियंता के पद पर तैनात अरविंद मोहंती से जुड़े परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, बारिपदा के विशेष न्यायाधीश, सतर्कता द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर मयूरभंज, बालासोर और खुर्दा जिलों में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी में कुल पांच पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), आठ निरीक्षक और अन्य सहयोगी कर्मचारी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने अब तक बालासोर शहर और उसके आसपास ऊंची कीमतों वाले 20 भूखंडों, भद्रक में पांच एकड़ का फार्महाउस, दो इमारतों, 2.77 लाख रुपये नकद, चार पहिया वाहन और अन्य संपत्तियों का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।