Homeझारखंडकोरोना से एक बार फिर भारत में हाहाकार

कोरोना से एक बार फिर भारत में हाहाकार

Published on

spot_img

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की दर कुछ राज्यों में तेजी पकड़ती दिख रही है। प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमण के 82 फीसदी मामले केवल पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे तक देशभर में 18,327 नए मामले मिले जो 36 दिनों के बाद एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इस दौरान 108 लोगों की मौत हो गई।

देश में जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 88 हो गई है, वहीं महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 57 हजार 656 हो गई।

एक दिन के अंदर अकेले महाराष्ट्र में ही कोरोना वायरस के 10 हजार 216 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 2 हजार 776, पंजाब में 808, तमिलनाडु में 543 और कर्नाटक में 677 नए केस रिपोर्ट हुए हैं।

भारत में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार 304 हो गई है। इलाजरत मरीजों की कुल संख्या कुल संक्रमितों की संख्या का 1.61 फीसदी है।

देश के 21 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मरीजों की संख्या 1000 से कम है। अरुणाचल प्रदेश में केवल तीन कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

24 घंटों के दौरान केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु में सक्रिय मरीज बढ़े हैं, लेकिन महाराष्ट्र पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है।

कोरोना से होने वाली 85.2 फीसदी मौतें केवल छह राज्यों में हो रही हैं। मौत के कुल 108 नए मामलों में से 53 महाराष्ट्र के, 16 केरल के, 11 पंजाब के हैं।

देश के 18 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से मौत का कोई मामला नहीं मिला है। इनमें गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, असम, सिक्किम, मणिपुर, लद्दाख, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार, दमन और दीव तथा नागर हवेली में कोरोना से मौत का कोई मामला प्रकाश 24 घंटों में नहीं मिला।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...